Patna: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. ग्रामीण कार्य विभाग, जाँच एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल, छपरा के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (प्रत्यानुपातिक धनार्जन) का मामला दर्ज कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आरोपी अभियंता और उनके परिजनों के नाम पर कुल 1,79,41,883/- रुपये की 14 अचल संपत्तियां और 16,55,000/- रुपये की 5 चल संपत्तियां पाई गई हैं, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 88% अधिक हैं. इसके अलावा उनके विरुद्ध 1,10,96,883/- रुपये के प्रत्यानुपातिक धनार्जन का मामला दर्ज किया गया है. निगरानी ब्यूरो की तीन टीमों द्वारा चंद्रशेखर सिंह के पटना, कटिहार और सारण स्थित आवास और कार्यालयों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान अब तक 5,70,000/- रुपये नकद, सोना-चांदी के आभूषण (मूल्यांकन जारी), बैंक/शेयर/एलआईसी में निवेश के कागजात, पटना में 3 BHK फ्लैट, कटिहार पैतृक आवास में 2 BHK फ्लैट और सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन (जो पत्नी के नाम पर बिना वार्षिक ब्योरा दिखाए खरीदी गई थी) से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं. आरोपी अभियंता इससे पहले बाँका, बांसी, फारबिसगंज, भागलपुर, किशनगंज-2 और वर्तमान में छपरा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed