Ranchi: हजारीबाग एसीबी की टीम ने NH-33 के चौड़ीकरण के दौरान अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के भुगतान में भारी अनियमितता बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने गुरुवार को मामले के दो नामजद आरोपियों— रामगढ़ जिले के माण्डू अंचल के तत्कालीन अमीन बालेश्वर प्रसाद रामगढ़ भू-अर्जन कार्यालय के तत्कालीन प्रधान सहायक प्रवीण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वर्ष 2018 में दर्ज (कांड संख्या 13/18) मामले के तहत की गई है. आरोप है कि रामगढ़ जिला अंतर्गत मौजा जोडाकरम (माण्डू) के खाता संख्या-126, प्लॉट संख्या-2677 में स्थित 1.92 एकड़ जमीन, जो NH-33 परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई थी, उसके मुआवजे के वितरण में तत्कालीन सहायक, प्रधान सहायक, अमीन एवं कानूनगो द्वारा मिलीभगत कर भारी वित्तीय गड़बड़ी की गई थी.
