Ranchi: दुमका एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवघर जिले के करौं प्रखंड में तैनात कनीय अभियंता को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी JE संतोष कुमार मनरेगा योजना का फाइनल बिल पास कराने के लिए MB जमा करने के नाम पर घूस मांग रहा था.

क्या है पूरा मामला

परिवादी भीम कुमार राणा ने लिखित आवेदन देकर बताया कि मनरेगा योजनांतर्गत उनके जमीन पर ट्रेंच सह बांध का काम स्वीकृत हुआ था. योजना का कुल लागत 45,379 रुपये की थी. वादी काम पूरा कर चुके हैं और 41,444 रुपये का भुगतान भी हो चुका है. फाइनल बिल निकासी के लिए MB जमा करने के नाम पर कनीय अभियंता संतोष प्रसाद 7,000 रुपये घूस की मांग कर रहे थे. शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में आरोपी JE संतोष कुमार द्वारा 5,000 रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई. इसके बाद दुमका एसीबी थाना (कांड सं0-05/26) में मामला दर्ज कर धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष प्रसाद को परिवादी से 5,000 रुपये रिश्वत लेते करौं प्रखंड परिसर स्थित सरकारी आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed