Patna: मोतिहारी एसपी ने केसरिया थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद का संज्ञान लेते हुए एसआईटी टीम का गठन किया है. विवाद के दौरान एसिड फेंकने से दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं. जख्मी में प्रथम पक्ष के अमित कुमार उर्फ बिट्टूयश कुमार, सक्षम कुमार, आरुष कुमार, एक महिला और द्वितीय पक्ष के :प्रवीण कुमार सिंह उर्फ गुंजन सिंह का नाम शामिल है.

पुरानी बाजार में हुई थी घटना

मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को केसरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार, वार्ड नं0-09 में प्रथम पक्ष अमित कुमार उर्फ बिट्टू और द्वितीय पक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह उर्फ गुंजन सिंह के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार सिंह उर्फ गुंजन सिंह स्वर्णकार अमित कुमार उर्फ बिट्टू के घर गए थे. वहीं दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. आरोप है कि विवाद के क्रम में बिट्टू के घर पर रखा चाँदी साफ करने वाला एसिड का प्रयोग किया गया, जिससे दोनों पक्षों के कुछ लोग झुलस गए. सभी का इलाज जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए चकिया एसडीपीओ घटनास्थल का निरीक्षण किया. मोतिहारी एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित की गई है. साथ ही मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रथम पक्ष के आवेदन पर केसरिया थाना (कांड संख्या-321/26) में गुंजन सिंह उर्फ प्रवीण प्रकाश, प्रभात प्रकाश, सुधांशु रंजन उर्फ रंजन सिंह और श्रवण कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *