Ranchi: सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र के बहुचर्चित मोगदा ढाबा हिंसा कांड में पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विजय नायक और बजरंग नायक का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बांसजोर थाना क्षेत्र के पतरापाली का रहने वाला है. इस कांड में पूर्व में 14 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
ओपी प्रभारी को बनाया था बंधक
मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर 2025 को तरगा गांव स्थित मोगदा ढाबा में लूटपाट और संचालक सुखजिंदर सिंह व स्टाफ परगट सिंह के साथ मारपीट की सूचना पर बांसजोर ओपी प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे थे. बीच-बचाव के दौरान उग्र भीड़ ने ओपी प्रभारी को बंधक बना लिया था, उनके साथ मारपीट कर पर्स और सरकारी मोबाइल छीन लिया था. बाद में एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया था.
