Saharsa: सहरसा जिले के नवहट्टा थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम कर दिया. विशेष गश्ती के दौरान राजेश्वर मंदिर, शाहीडीह के पास बगीचे में अवैध हथियार के साथ घूम रहे गैंग पर पुलिस ने धावा बोला. सुपौल जिले का मो० मजहर अंसारी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार हुआ, जबकि 3 विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. गैंग किसी बड़ी वारदात की फिराक में था.
सहरसा एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार और अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है. नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजेश्वर मंदिर के समीप बगीचे में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं और बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं. सूचना पर सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे। घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया गया। पक. पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मो० मजहर अंसारी बताया. तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. मजहर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके साथ मौजूद 03 विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. इस संबंध में नवहट्टा थाना (कांड संख्या-125/26) में मामला दर्ज किया गया है.
