Ranchi: नावा जयपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पलामू पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कस्बाखाड़ गांव निवासी सनी कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है.

छह अक्टूबर को नाबालिग को लेकर हुआ था फरार

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को आरोपी शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. बाद में लड़की को महाराष्ट्र के पुणे में छिपाकर रखा गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद इस संबंध में नावा जयपुर थाना (कांड संख्या 38/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पुणे से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही मामले के मुख्य आरोपी सनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed