Ranchi: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त बताए गए एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है.
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को कोलेबिरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया था. शिकायत के आधार पर कोलेबिरा थाना (कांड संख्या 74/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने मामले में संलिप्त बताए गए नाबालिग बालक को निरुद्ध कर लिया.
