Ranchi: चाईबासा पुलिस ने बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी मो० सफीक उर्फ मो० राजा सरायकेला-खरसावाँ जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एच रोड, मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है.
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को चाईबासा जिला के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी. इस मामले में पीड़िता के परिजन द्वारा 30 अगस्त को आवेदन दिया गया. आवेदन के आधार पर महिला थाना किरीबुरू (कैम्प-नोवामुण्डी कांड सं0-04/26) में मामला दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा एसपी के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
