Patna: पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर खुद को डायल-112 का पुलिसकर्मी बताने वाले ठग को सीतामढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह पुलिस अधिकारी होने का रौब दिखाकर शादी और दहेज के नाम पर लोगों से ठगी करता था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. निराले के रूप में हुई है, जो हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई गांव का निवासी है.

वर्दी और फर्जी आईडी दिखाकर देता था झांसा

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को डायल-112 का पुलिसकर्मी बताकर लोगों के सामने अपनी पहचान स्थापित करता था. इसके लिए वह पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र का सहारा लेता था. इसी पहचान का इस्तेमाल कर वह शादी और दहेज के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था. इस संबंध में सहियारा थाना (कांड संख्या 190/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. निराले को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सीतामढ़ी जिले के कई अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसके पुराने मामलों और ठगी के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed