Ranchi: बार-बार माइके जाने की जिद पर कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को बोकारो के पिण्ड्राजोरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के चकुलिया निवासी गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार रजवार के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा एक कुल्हाड़ी औऱ खून लगा बेडशीट पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बीते रविवार को पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकोलिया में एक व्यक्ति के द्वारा अपने पत्नी का कुल्हाड़ी से मारकर हत्या किये जाने की सूचना मिली. सूचना पर पिण्ड्राजोरा थाना पुलिस दलबल के साथ चाकुलिया पहुँची छानबीन में पता चला कि विकास कुमार ने अपनी पत्नी शानु देवी की हत्या दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. मृतिका की माँ सवित्री देवी के लिखित आवेदन के आधार पर पिण्ड्राजोरा थाना (काण्ड संख्या-42/26) में मामला दर्ज किया गया. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी पति विकास कुमार रजवार को गिरफ्तार कर लिया. अपराध की स्वीकारोक्ति बयान बताया गया है कि पत्नी बार-बार माइके जाने की जिद करती थी. इसी वजह से गुस्सा में कुल्हाड़ी से हत्या किया गया.
