Ranchi: घर घूसकर मारपीट के दौरान युवक को मारने में शामिल एक जख्मी समेत दो अपराधी को खूंटी के मुरहू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने अपराधी को दबोच लिया, जिसे जमकर पीटा गया. गिरफ्तार आरोपी में खुदीराम ओड़ेया और जोहन मुण्डू का नाम शामिल है. दोनो आरोपी मुरहू थाना क्षेत्र का रहने वाला है. ग्रामीणों के पिटाई से जख्मी अपराधी इलाजरत है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो खोखा औऱ बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार 25 अप्रैल को खूँटी एसपी को सूचना मिली कि मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम डेहकेला स्थित केदार अहीर के घर में कुछ अज्ञात अपराधी हथियार के साथ घुस गए हैं और मार-पीट एवं गाली-गलौज करते हुए केदार अहीर के बेटे रूसु अहीर के जांघ में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. इसी दौरान एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर रखा है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर पकड़े गए आरोपी खुदीराम ओड़ेया को ग्रामीणों से छुड़ाया. दोनों को पुलिस की निगरानी में ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरहू भेजा गया. इस संबंध में मुरहू थाना (काण्ड संख्या-37/26) में मामला दर्ज किया गया.
