Patna: गंभीर और चर्चित मामलों के त्वरित निष्पादन में लापरवाही बरतने पर सिवान एसपी ने 21 थानाध्यक्षों का वेतन रोक दिया है. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बावजूद थानों से अद्यतन कांडों की सूची नहीं भेजी जा रही थी. त्वरित विचारण शाखा पिछले दो माह से लगातार रिमाइंडर भेज रही थी, फिर भी अधिकांश थानों ने सूची उपलब्ध नहीं कराई. पुलिस मुख्यालय का मकसद है कि गंभीर मामलों में चार्जशीट और साक्ष्य समय पर कोर्ट में पेश हों ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले. लेकिन थानों की सुस्ती से पूरा सिस्टम प्रभावित हो रहा था. SP की कार्रवाई के बाद अब अन्य थानेदारों में भी हड़कंप मच गया है.

क्या है पूरा मामला

बिहार पुलिस मुख्यालय ने गंभीर एवं चर्चित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा साक्ष्य पूर्ण केसों में शीघ्र विचारण सुनिश्चित कराने के लिए सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए थे. इसी के तहत सिवान पुलिस कार्यालय की त्वरित विचारण शाखा विगत दो माह से सभी थानों से अद्यतन कांडों की सूची मांग रही थी. बार-बार अनुरोध के बावजूद अधिकांश थानों ने सूची उपलब्ध नहीं कराई. इसे वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए सिवान एसपी ने कड़ा रुख अपनाया. लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिले के 21 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया.

ये है 21 थानाध्यक्ष जिनका रोका गया है वेतन

नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, मुफस्सिल थानाध्याक्ष  इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार सिंह, बड़हरिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर छोटन कुमार, हुसैनगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मोहन प्रसाद सिंह, धनौती थानाध्यक्ष एसआई दिनेश कुमार पाण्डेय, महादेवा थानाध्यक्ष एसआई विनित विनायक, सराय थानाध्यक्ष एसआई विकाश कुमार बिट्टू, जीरादेई थानाध्यक्ष एसआई राहुल कुमार तिवारी, मैरवा थानाध्यक्ष एसआई राहुल कुमार, गुठनी थानाध्यक्ष एसआई सुनील कुमार, आन्दर थानाध्यक्ष एसआई सुनील कुमार, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविरंजन सिंह, असांव थानाध्यक्ष एसआई संतोष कुमार, एमएच नगर थानाध्यक्ष एसआई राजीव कुमार पटेल, सिसवन थानाध्यक्ष एसआई चितरंजन कुमार, चैनपुर थानाध्यक्ष एसआई विजय रंजन कुमार, जीबी नगर थानाध्याक्ष  इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, बसंतपुर थानाध्याक्ष  इंस्पेक्टर राजू कुमार, दरौदा थानाध्याक्ष  इंस्पेक्टर विकाश कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष एसआई सोनी कुमारी और एससीएसटी थानाध्यक्ष एसआई अरविन्द कुमार का नाम शामिल है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed