Patna: विधान परिषद डाटा डिलीट मामले में आर्थिक अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वही एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. जो मामले की जांच करेगी. बिहार विधान परिषद के विस्तारित भवन के नीति विषयक शाखा के कंप्यूटर का महत्वपूर्ण डाटा डिलीट करने के मामले में आर्थिक अपराध थाना (कांड संख्या-09/25) प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसके अनुसंधान का जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को दी गई है. मामले के अनुसंधान के क्रम में साक्ष्य संग्रहण एवं आरोपी के विभिन्न हितधारकों के सत्यापन, त्वरित एवं विशिष्ट अनुसंधान के लिए सायबर एसपी डी अमरकेश के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एक एसआईटी का गठन किया गया है. साइबर डीआईजी एसआईटी के कार्यों का सतत अनुश्रवण करेंगे.
