Ranchi: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. एसएसपी ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.

जारी आदेश के अनुसार धनबाद एसएसपी ने कहा कि मोहर्रम पर्व में काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करनी है. जिला में बलों की कमी को देखते हुए सभी प्रकार के अवकाश स्थगित किए जाते हैं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी थाना/ओपी प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, परिछारी प्रवर, डीएसपी और एसडीपीओ 22 जून से स्वीकृत अवकाश पर भी प्रस्थान नहीं करेंगे.

एसएसपी ने कहा है कि सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मियों का अवकाश उनके स्तर से स्वीकृत किया जाएगा. यानी अब मोहर्रम तक कोई भी पुलिसकर्मी बिना एसएसपी की इजाजत के छुट्टी पर नहीं जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *