Ranchi: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोडरमा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष खुद फील्ड में उतरकर लगातार संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को एसपी ने जयनगर और चंदवारा थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाकों का भौतिक निरीक्षण किया. इसमें खेसखरी, कटहाडीह, ढाब-थाम, चिलोडीह समेत सभी प्रमुख जुलूस मार्ग शामिल थे.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोर्स डिप्लॉयमेंट और पिकेट पॉइंट, भीड़ नियंत्रण को लेकर जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग और वैकल्पिक रास्ते के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की समीक्षा किया.

एसपी ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को साफ कहा कि शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. हर हाल में मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराना है. एसपी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मोहर्रम के दौरान सोशल मीडिया की 24×7 मॉनिटरिंग होगी. भ्रामक, आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर सीधी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

कोडरमा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 100/112 या स्थानीय थाने को सूचना दें. सौहार्द बनाए रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed