Ranchi: खूंटी पुलिस ने खेत में अफीम पौधा को सिंचाई करते पांच आरोपी गिरफ्तार किया है. खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिला कि खूँटी थाना क्षेत्र के ग्राम-पोसैया, चामडीह, कुरकुटीया एवं लटरजंग के जंगल एवं झाड़ियों घेरा हुआ भूमि में छुप-छुपाकर भारी मात्रा में अफीम की खेती किया जा रहा है. सूचना पर छापामारी दल ग्राम-पोसैया, चामडीह, कुरकुटीया एवं लाटरजंग के झाड़ियों से घेरा हुआ खेत में अफीम पौधा को सिंचाई करते हुए पांच आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा. इनमे जाड़े मुण्डा, राम मुण्डा, फागुवा मुण्डा, जोशी कच्छप और सुशील होरो का नाम शामिल है. पकड़ाये गये आरोपी द्वारा काम रहे खेत से अफीम के पौधा भी पुलिस जप्त किया है. इस सन्दर्भ में खूँटी थाना (कांड सं0-36/25) में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed