Patna: कैमुर का टॉप-10 अपराधी को रामगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कई मामले में वाँछित चल रहे गिरफ्तार अपराधी अरबिन्द कुमार रामगढ़ थाना क्षेत्र के लबेदहा का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र के टॉप 10 अपराधकर्मी की सूची में शामिल अरबिन्द कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी रामगढ़ थाना के विभिन्न मामले में आरोपी था. रामगढ़ थाना में करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है.
