Ranchi: ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में एसआईटी टीम के साथ शुक्रवार को समीक्षा की गई. एसआईटी के अध्यक्ष ने बेहतर अनुसंधान के साथ कई अन्य निर्देश दिए. सरकार के आदेश के बाद हजारीबाग के लोहसिंघना थाना (काण्ड संख्या 32/26) और बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना (काण्ड संख्या 62/26) में दर्ज ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी मामले का प्रभार सीआईडी द्वारा ग्रहण किया गया. मामले के बेहतर अनुसंधान के लिए आईजी (मानवाधिकार) की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है. जिसमें एक डीआईजी, दो एसपी, तीन डीएसपी, दो पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी सदस्य के रूप में है. इन दोनो मामलो में सीआईडी द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है. एसआईटी की टीम हजारीबाग एवं बोकारो पहुँच कर मामले का अनुसंधान शुरु कर दिया है. एसआईटी अध्यक्ष ने सभी सदस्यो के साथ विडियों काफ्रेंसिग के माध्यम से मामले की समीक्षा की. दोनो मामले के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए उचित निर्देश दिये गये है.
