Patna: कटिहार पुलिस को ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की विशेष टीम ने कड़वा थाना कांड में कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से घटना में शामिल आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से चोरी के कुल 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी रवि घोष बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इटहरा थाना क्षेत्र के गोरहरा का रहने वाला है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, वादी तौहिद आलम (27 वर्ष) द्वारा कड़वा थाना क्षेत्र स्थित ‘सबीला ज्वेलर्स’ से अज्ञात चोरों द्वारा चांदी के जेवरात चोरी किए जाने के संबंध में कड़वा (थाना कांड संख्या-378/26) में प्राथमिक दर्ज कराई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बारसोई के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी (SIT) टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में आरोपी मोहम्मद अंजार को 84 ग्राम चोरी की चांदी के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद मनिहारी थाना (कांड संख्या-420/26) में दर्ज मामले के अनुसंधान से तार जोड़ते हुए 09 सितंबर को तीन और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. कड़वा पुलिस ने जब इन आरीप को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने चोरी के चांदी के जेवरात बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी रवि घोष को बेचने की बात कबूल की. आरोपी की निशानदेही पर कड़वा पुलिस ने तुरंत पश्चिम बंगाल के इटहरा थाना अंतर्गत गोरहरा गांव में रवि घोष के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से चोरी के 1.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए और आरोपी रवि घोष को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *