Ranchi: 9-13 मई तक यूपी के लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया. प्रतियोगिता में झारखण्ड पुलिस की ओर से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सहित 36 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में बोकारो जोन के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. आईजी प्रशिक्षण ए० विज्यालक्ष्मी ने टेबल टेनिस GO’s 40+ महिला एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं जमशेदपुर जिला बल के जवान मनोज कुमार तिवारी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के NGO’s 45+ पुरुष एकल एवं मिश्रित युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित किया. इसके अतिरिक्त जैप-10 के हवलदार फुलमनी मुन्डू ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के NGO’s 45+ महिला एकल एवं मिश्रित युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर झारखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया.

उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपरांत आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, जवान मनोज कुमार तिवारी एवं हवलदार फुलमनी मुन्डू ने इस अवसर पर सोमवार को डीजीपी से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed