Ranchi: झारखंड पुलिस अब साइबर अपराध और आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए AI एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की टीम तैयार कर रही है. आगामी Regional Security Strategies Conference (RSSC)-2026 में “Al and its Ripple Effects” विषय पर चर्चा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की अच्छी समझ रखने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की पहचान शुरू कर दी है. यह कार्रवाई आईजी मुख्यालय के कार्यालय जारी पत्र के आलोक में की जा रही है. RSSC-2026 में AI के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभाव संबंधी विषयों पर चर्चा होगी. इसके लिए अच्छी समझ रखने वाले पदाधिकारी व कर्मी को नामित कर विवरणी मांगी गई है.

2 दिन में भेजनी होगी डिटेल

एसपी (स्था.) विशेष शाखा द्वारा जारी पत्र में सभी डीएसपी व प्रभारी डीएसपी को आदेश दिया गया है कि अपने अधीनस्थ AI के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रभाव की समझ और व्यावहारिक जानकारी रखने वाले अफसरों-कर्मियों की पहचान करें. उनका स्वेच्छा आवेदन लेकर 2 दिन के अंदर मुख्यालय भेजें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *