Ranchi: चाईबासा में वर्तमान नक्सल परिदृश्य एवं जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के लिए दक्षिणी छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेख झा दो दिन इलाके का भ्रमण किया. आईजी जिला मुख्यालय में कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर, एएसपी अभियान पारस राणा, ऋतिक श्रीवास्तव, सभी एसडीपीओ तथा पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. आईजी सारंड़ा वन क्षेत्र में विभिन्न कैम्पों एवं थानों का भ्रमण किया. एवं छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैम्प में रात्रि विश्राम किया. आईजी ने सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, जैप एवं चाईबासा जिला बल के प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व जवानों को आईईडी विस्फोट से बचाव एवं नक्सल विरोधी अभियान का सुरक्षा संबंधी एसओपी का पालन करने के लिए विस्तृत रूप से ब्रीफिंग किया. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टिमरा कैम्प, किरीबुरू थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैम्प किरीबुरू, सेडलगेट कैम्प एवं किरीबुरू थाना का भ्रमण किया. तथा सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed