Ranchi: हजारीबाग एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 3000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी कर्मचारी ज्ञानी राम हजारीबाग के दारु अंचल में तैनात है. निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार हिरामन प्रजापति ने हजारीबाग एसीबी में आवेदन दिया था. जिसमें बताया गया कि वादी एवं उनके भाईयों के द्वारा अपने-अपने पत्नी के नाम से मौजा मेढ़कुरी कला में 16 डी0 जमीन खरीदा गया है, जिसका दाखिल-खारिज करने के लिये वादी की पत्नी दुर्गा देवी के नाम से ऑनलाईन आवेदन दिया गया है. इस संबंध में जब राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम से सम्पर्क किया गया तो 10,000 रूपया रिश्वत की मांग की गयी. तथा राजस्व कर्मचारी बोला कि रिश्वत नहीं दोगे तो तुम्हारा आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा. एसीबी जब आवेदन का सत्यापन किया तो प्रथम किस्त 3,000 रूपया रिश्वत मांगने का आरोप सत्य पाया. सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर हजारीबाग एसीबी थाना (कांड सं0-12/2025) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद एसीबी की टीम कार्रवाई करते हुए ज्ञानी राम को वादी से प्रथम किस्त 3,000 रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
