Ranchi: बारिश के मौसम में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानों को सुरक्षित और दृश्यमान रखने के उद्देश्य से सोमवार को सीआर कंट्रोल रूम हजारीबाग में रेनकोट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारीबाग एसपी की उपस्थिति में ट्रैफिक जवानों के बीच रेनकोट बांटे गए. कार्यक्रम में डीएसपी, सीसीआर डीएसपी, एसडीपीओ, सदर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी, परिचारी प्रवर मौजूद थे. यह समारोह शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए आयोजित किया गया. बारिश में भीगकर ड्यूटी करने से जवानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed