Ranchi: दुमका के चन्दनपहाड़ी सहारा स्थित घर में 21 फरवरी को हुए डकैती का उद्भेदन करते हुए तालझारी थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. दुमका एसपी के निर्देश पर जरमुण्डी एसडीपीओ नवलकिशोर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने प्रदीप हाजरा और संजय राय को गिरफ्तार किया है. दोनो आरोपी सरैयाहाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर चांदी का एक बड़ा, एक छोटा पहुंची,  पायल और सिकड़ी में फूल लगा लॉकेट पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट ज्वेलरी मालिक से छिनतई की थी. साथ ही देवघर और कुण्डा थाना क्षेत्र में डकैती का प्रयास भी किया था.

क्या है मामला

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को तालझारी थाना क्षेत्र के ग्राम-चन्दनपहाड़ी सहारा स्थित वादी-श्याम सुन्दर साह के घर में घुसकर 08-09 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पिस्टल का भय दिखाकर डकैती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. दुमका एसपी के द्वारा जरमुण्डी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. विशेष छापामारी टीम के द्वारा लगातार छापामारी की गयी एवं तकनीकी शाखा का सहयोग लिया गया. छापामारी दल ने मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. दोनो के निशानदेही पर सामान बरामद किया गया. संजय राय का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed