Ranchi: सरायकेला-खरसावाँ स्थित बासाहातु में बैंक से 3 लाख लूट करने वाला आधा दर्जन अपराधी को ईचागढ़ थाना पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी बाईक सवार बैंक मित्र को बाईक से ही धक्का मारकर गिरा दिया, फिर उसके सिर पर वार कर रूपये लूटकर फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधी में इचागढ़ थाना क्षेत्र के हुंडी के रहने वाले अमित कुमार महतो, रुगड़ी गांव के रहने वाले कमलेश महतो, चौका थाना क्षेत्र के डुगरीडीह गांव के रहने वाले ज्योतिलाल महतो उर्फ ज्योति, चांडिल थाना क्षेत्र के डैम कॉलोनी घोड़ानेगी निवासी राजेश नामता, निमडीह थाना क्षेत्र के बोहरीडीह निवासी अभिराम कुम्हार और आदरडीह निवासी संजय दास का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल, 4 गोली, 8 मोबाईल, लेपटॉप और 11900 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंक मित्र फालगुनी गोप बैंक ऑफ इंडिया चौका शाखा से 29 सितंबर की शाम को 300000 रुपया निकालकर ग्राम आगसिया लौट रहा था. इसी क्रम में ग्राम बासाहातु के पास 3 अज्ञात बाईक सवार अपराधी उनके बाईक को धक्का मारकर तथा उनके सहयोग दुर्गा उराँव के सिर पर वार कर 300000 रुपया लुट लिया. इस संबंध में ईचागढ़ थाना (काण्ड सं0-69/2025) में मामला दर्ज किया गया. सरायकेला खरसावाँ एसपी के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी सहायता एवं मानवीय सूचना के आधार पर पांचो आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं लूटी गई राशि में से 11900 रुपया, हथियार एवं मोबाईल फोन को बरामद किया गया. ज्योतिलाल महतो, राजेश नामता और संजय दास का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध आधा दर्जन मामला पूर्व से दर्ज है.
