Patna: बाइक सवार आधा दर्जन अपराधी ज्वेलरी दुकान में लूट के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. जिसमे एक गोली दुकानदार को लगी है. जिसे आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. मामला सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र कब हंसराजपुर मीठा बाजार का है. एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर मीठा बाजार महावीर स्थान स्थित राज लक्ष्मी ज्वेलर्स में तीन बाइक पर सवार 6 अपराधी दुकान के अंदर घुसकर गोलीबारी एवं लूट की घटना को अंजाम दिया है. सूचना पर एकमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर जांच किया. 2 गोली चलने की पुष्टि हुई है. जिसमें 1 गोली दुकानदार के जाँघ में लगी है. घायल दुकानदार को इलाज के लिए परिजनों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहाँ उनकी वर्तमान हालात ठीक है. इस दौरान कुछ सामान एवं पैसे लूट लेने की भी पुष्टि हुई है. वही घटना को लेकर रेंज के डीआईजी, सारण एसएसपी, ग्रामीण एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों से घटना की जानकारी ली. घटना के त्वरित उद्भेदन, लूटी गयी सामानों की बारामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *