Ranchi: गोड्डा में कुरमन के पास ओभर ब्रीज के नीचे ब्राउन सुगर खरीद-बिक्री करते आधा दर्जन आरोपी को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी बिहार के भागलपुर और बंगाल के कलियाचक से ब्राउन सुगर का खेप मांगाता था. गिरफ्तार आरोपी में टाउन थाना क्षेत्र के आसनबनी के रहने वाले मो0 कैफ अंसारी, सुकरा अंसारी, फसिया डंगाल के रहने वाले नौशाद आलम, आसनबनी नीचे टोला के रहने वाले मुन्ना अंसारी उर्फ मसरूल अहमद, दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बारीडीह गंगवार अस्पताल के नजदीक रहने वाले प्रीतम कुमार आर्या उर्फ प्रीतम सोलर और फागवारा के रहने वाले चंदन कुमार यादव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 150.3 ग्राम ब्राउन सुगर, तीन छोटा डिजीटल मापतौल मशीन और चार मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गोड्डा एसपी के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध लागातार छापामारी के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि कुरमन के पास नया बन रहा बाई पास रोड में ओभर ब्रीज के नीचे कुछ लोगों के द्वारा ब्राउन सुगर का सेवन एवं अवैध रूप से खरीद बिक्री कर रहे है. तुरंत जाने पर भारी मात्रा में ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा जा सकता है. सूचना गोड्डा अंचल अधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम कुरमन के पास नया बन रहा बाई पास रोड में ओभर ब्रीज के नीचे छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में सभी आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से 150.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस संदर्भ में गोड्डा टाउन थाना (कांड संख्या-196/25) में मामला दर्ज किया गया है. प्रीतम कुमार आर्या, चंदन कुमार यादव, सुकरा अंसारी व नौशाद आलम का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध गोड्डा और दुमका में 9 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *