Patna: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहांनाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय के सरकारी अमीन अनिल कुमार को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक परिवादी विमलेश कुमार ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अमीन जमीन का मापी करने के एवज में रिश्वत मांग रहा है. शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में धावदल का गठन किया गया. निगरानी थाना (काण्ड सं0-082/26) में दर्ज मामले के आधार पर बुधवार को टीम ने आरोपी को अंचल कार्यालय मखदुमपुर के प्रथम तल पर स्थित कम्प्यूटर डाटा रेकार्ड रूम से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.
