Patna: गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार में हुए मौलवी हत्याकांड के बाद एसपी सोमवार का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ हथुआ, थानाध्यक्ष उचकागांव एवं डीआईयू टीम के पदाधिकारी, कर्मी, एफएसएल टीम भी मौजूद रहे. एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की. उन्होंने आवश्यक साक्ष्यों के संकलन एवं वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. मामले से मिली जानकारी के आधार पर चार व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मामले से संबंधित पूछताछ की जा रही है. घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही अनुसंधान में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
