Patna: साइबर ठगी की रकम को खपाने वाले एक संगठित गिरोह का बिहार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. Cyber Crime & Security Unit (CCSU) और साइबर थाना, पटना की संयुक्त कार्रवाई में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. जांच में पता चला है कि इनके खातों से 3 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है. गिरफ्तार आरोपी में पटना जिले क कंकड़बाग थाना क्षेत्र के दक्षिण चांदमारी रोड के रहने वाले प्रभाकर कुमार, राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नं0-17A, मकान नं0-16 के रहने वाले अमित कुमार औऱ जमुई जिले क बरहट थाना क्षेत्र के धुधउलडीह के रहने वाले दीपक कुमार राव का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 05 मोबाइल फोन, कई ATM/Debit Cards, Cheque Books, Passbooks और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई है. पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य बैंक खातों, लाभार्थियों और साइबर अपराधियों की भूमिका की जांच कर रही है. डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों का विश्लेषण कर पूरे नेटवर्क और साइबर ठगी की राशि के प्रवाह (Money Trail) को खंगाला जा रहा है.

Corporate Account से होता था ठगी का पैसा ट्रांसफर

पुलिस के अनुसार यह गिरोह विभिन्न लोगों और प्रतिष्ठानों के नाम पर Current/Corporate Accounts खुलवाता था. खाते खुलने के बाद ATM Card, Passbook और Cheque Book अपने पास रख लेता था. इसके बाद इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से प्राप्त राशि मंगाने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चिन्हित खातों से 3 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी से संबंधित राशि का लेन-देन हुआ है. साथ ही इन खातों से जुड़ी NCRP Portal पर 10 साइबर अपराध शिकायतें देश के विभिन्न राज्यों से सामने आई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *