Ranchi: गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र में सरकारी सोलर मोटर पम्प चोरी कांड का गोड्डा पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है. एसआईटी टीम ने भागलपुर के बाराहाट से 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई दोनों सरकारी मोटर और टेम्पू बरामद कर ली हैं. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के भागलपुर जिले के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के बरियारपुर के रहने वाले मनीषा मण्डल, छोटू कुमार मण्डल, शहनवाज मंसूर और नितीश कुमार का नाम शामिल है.

क्या है मामला

27/28 की रात बलबड्डा थाना के ग्राम परसा स्थित बड़का बांध पोखर में JSLPS द्वारा सिंचाई के लिए लगाए गए दो सोलर चालित मोटर पम्प को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था. इस संबंध में बलबड्डा थाना (कांड सं0-34/26) में मामला दर्ज किया गया. एसपी के आदेश पर एसआईटी गठित हुई. मानवीय आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने ग्राम बरियारपुर, थाना ईशीपुर, बाराहाट, जिला भागलपुर से 4 आरोपी को दबोच लिया. एक अन्य की तलाश जारी है. पकड़े गए आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध महगामा थाना में दो मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *