Patna: किशनगंज के पहाड़कट्टा और पोठिया इलाके में 11 केवी तार काटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के खोखसाबाड़ी के रहने वाले सैयद आलम, सातमेरी के रहने वाले जाबेर आलम, अब्दुल रहीम, पोठिया थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी के रहने वाले जहांगीर अंसारी औऱ उसका भाई भुटो अंसारी का नाम शामिल है. आऱोपी के निशानदेही पर चोरी का तार 5 बंडल में करीब 220 मीटर, पोल पर चढ़ने वाला लोहे का चप्पल, मालवाहक टेम्पु (BR7P1964) और तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 एवं 21 दिसंबर को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में तथा 11 एवं 26 दिसंबर को पोठिया थाना क्षेत्र में रात के समय अज्ञात चोरों ने 11 केवी विद्युत तार काटकर चोरी कर लिया. इस संबंध में पहाड़कट्टा थाना (कांड संख्या 137/2025 एवं 142/2025) तथा पोठिया थाना (कांड संख्या 312/2025 एवं 330/2025) में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के क्रम में यह सूचना मिली कि उक्त घटनाओं में संलिप्त कुछ अपराधी चोरी किए गए विद्युत तार को बेचने के उद्देश्य से मालवाहक टेम्पो से इस्लामपुर की ओर जा रहे हैं. सूचना पर गठित टीम सैयद आलम, जाबेर आलम व अब्दुल रहीम को पकड़ा गया. तीनों के निशानदेही पर जहांगीर अंसारी व भुटो अंसारी को गिरफ्तार किया. अन्य फरार आऱोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *