Ranchi: जमीन विवाद में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी को खूंटी के तोरपा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही अपहृत को भी सकुशल बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में कर्रा थाना क्षेत्र के पोढ़ा कुसूम टोली के रहने वाले जीवन होरो, रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के डहुटोली निवासी अनुप कुमार प्रजापति, बारीडीह निवासी राजेश कुमार सिंह और धुर्वा थाना क्षेत्र के सिचाई कॉलोनी के रहने वाले ओम प्रकाश का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बालेनो कार (JH01EU1750) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को
लखिन्द्र महतो ने अपने भाई किस्टो महतो को तोरपा थाना क्षेत्र के ग्राम जापुद स्थित कृष्णा ढाबा से जान मारने के नियत अपहरण कर लिये जाने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराया. जिसके आधार पर तोरपा थाना (काण्ड सं0 52/25) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया. घटना की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किस्टो महतो को सकुशल बरामद किया. वही 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पूछ ताछ के क्रम में अपना अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि यह घटना जमीन विवाद में पैसे की लेन देन को लेकर अंजाम दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed