Ranchi: चतरा के राजधर साईडिंग और एनटीपीसी टंडवा में हाईवा पर फायरिंग करने वाले राहुल सिंह का चार गुर्गा को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में टंडवा थाना क्षेत्र के कामता निवासी असजद रजा, पिपरवार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के रहने वाला महफूज आलम उर्फ लालू, रांची जिले ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पुरियो निवासी शाहजहाँ अंसारी और रातु थाना क्षेत्र के काठीटांड निवासी गुलजार अंसारी उर्फ राजु का नाम शामिल है. पुलिस ने आरोपी के पास से 7.65 एमएम का दो पिस्टल, 10 गोली, 3 मोबाईल और राहुल सिंह आजाद सरकार लिखा 4 पर्चा बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि आपराधिक संगठन राहुल सिंह गिरोह के सदस्य़ पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो मैदान के पास एकत्रित हुए है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तथा उनके पास पिस्टल एवं गोली है. सूचना पर टंडवा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल रात को कारो मैदान के पास छापामारी कर राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गो  को 2 पिस्टल, 10 गोली व राहुल सिंह गिरोह का पर्चा के साथ गिरफ्तार किया गया. इस सदर्भ में  पिपरवार थाना (कांड सं0 32/25) में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इसी गिरोह ने 18 अगस्त को राजधर साईडिंग व 20 सितंबर को एनटीपीसी टंडवा में हाईवा पर लेवी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग किया था. शाहजहां अंसारी और महफुज आलम का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध ठाकुरगाँव, खलारी, कुडु और चान्हो थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *