Ranchi: हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र के ग्राम कुट्टीपिसी में किराना दुकान की आड़ में विदेशी शराब बेच रहे 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मौके से कुल 75 बोतल बीयर भी बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी में बादल कुमार और उपेन्द्र कुमार का नाम शामिल है. दोनो पदमा ओपी क्षेत्र के कुट्टीपिसी का रहने वाला है.
मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि कुट्टीपिसी गांव में किराना दुकानों में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री हो रही है. सूचना पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने कुट्टीपिसी गांव में स्थित 2 किराना दुकानों पर कार्रवाई करते हुए छापामारी की. छापामारी में पुलिस ने दो दुकानदारों को रंगे हाथ दबोच लिया. इस संबंध में बरही (पदमा ओपी) थाना (कांड सं0 289/26) में मामला दर्ज किया गया है.
