Ranchi: प्रेम-प्रसंग में दोहरे हत्या का खुलासा करते हुए पलामू के तरहसी थाना पुलिस ने मृत लड़की के माता पिता को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी उपेन्द्र महतो एवं कलावती देवी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी, लोहे का छड़, मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है. आरोपी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उनकी पुत्री विभा कुमारी का मृतक सुभाष कुमार के साथ प्रेम संबंध था. लगभग डेढ़ माह पूर्व परिजनों द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास किया गया था. लेकिन संबंध जारी रहने पर 1अगस्त की रात में योजनाबद्ध तरीके से विभा को बहला कर सुभाष को बुलवाया गया. और फिर पिता, मां और चाचा समेत अन्य ने मिलकर दोनों की हत्या कर दिया. इसके बाद शव को छुपाने के उद्देश्य से दीपन महतो के कुएं में फेंक दिया गया.
कुएं से मिला था दोनो का शव, प्रेमी के भाई ने दर्ज कराया नामजद प्राथमिकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार ल संध्या करीब 6:15 बजे सूचना मिली कि ग्राम पूर्णी टरिया स्थित एक कुएं में एक युवक एवं एक युवती का शव है. सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतको की पहचान भण्डरा निवासी प्रेमी सुभाष कुमार उर्फ कारू सिंह और पूर्णी टरिया निवासी विभा कुमारी के रूप में की गई. मृतक सुभाष के भाई जयप्रकाश कुमार के लिखित आवेदन पर तरहसी थाना (कांड सं. 67/2025) में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. इसमे लड़की के पिताउपेन्द्र महतो, माता कलावती देवी, चाचा जनेश्वर महतो, विमलेश महतो उर्फ राजेश महतो और राकेश महतो को आरोपी बनाया गया.
