Ranchi: राजधानी रांची में कई ठिकाने पर रेड करने पहुंची. गुरुवार सुबह पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट समेत अन्य ठिकाने पर रेड कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक, टीमों ने पीपी कंपाउंड स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट सहित कुछ अन्य स्थानों पर जरूरी दस्तावेज़, डिजिटल रिकॉर्ड और संभावित साक्ष्यों की तलाश कर रही है.
730 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीमें कुल 8 लोकेशनों पर रेड चल रही है. फर्जी कंपनियों और इनवॉयस के जरिए किए गए बड़े पैमाने पर कर चोरी के मामले से जुड़ी है.
ईडी को जांच में पता चला है कि आरोपी ने मिलकर एक सिंडिकेट तैयार किया था. और 135 फर्जी कंपनियों के जरिये 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी इनवॉयस जारी करने में किया गया. इन कंपनियों के जरिए वस्तुओं और सेवाओं की कोई वास्तविक आपूर्ति नहीं हुई.
