Ranchi: दुमका के रानेश्वर थाना पुलिस ने चार माह पूर्व गोपीनाथ मुर्मू हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को ठाकुरपुरा खादान में काम मिला था. लेकिन मृतक काम करने नहीं दे रहा था. इसी वजह से सरस्वती ने मूर्ती विसर्जन के दौरान पीट कर हत्या कर दिया. गिरफ्तार आरोपी में मुन्ना रविदास और बाबुधन हेम्ब्रम का नाम शामिल है. दोनो आरोपी रानेश्वर थाना क्षेत्र के तिलाबनी का रहने वाला है.
बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि 11 फरवरी को सोनामुनी मरांडी ने अपने पति गोपीनाथ मुर्मु का गुमशुदा होने की लिखित सूचना रानेश्वर थाना में दी थी. 15 फरवरी को रानेश्वर थाना क्षेत्र के तिलाबनी गांव (रस्सी टोला) के बोधी मुर्मू के खमार में पुआल से ढका हुआ अवस्था में गोपीनाथ मुर्मू का शव बरामद किया गया. इस संबंध में रानेश्वर थाना (कांड सं0-07/2025) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए मामले का उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के विश्लेसन के आधार पर छापामारी कर मुन्ना रविदास को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपराध वीकार करते हुए बताया कि मुझे एवं मेरे दोस्त बाबुधन हेम्ब्रम को ठाकुरपुरा खादान में काम मिला था. परन्तु मृतक गोपीनाथ मुर्मू खादान के मुंशी को बहकावे के कारण इन दोनों को काम करने नहीं दिया गया. इसी आक्रोश में 8 फरवरी को सरस्वती मूर्ती विसर्जन का लाभ उठाकर तिलाबनी एवं पलसा के बीच सुनशान जगह पर लाठी-डंडा से पीट कर हत्या कर दिया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद किया गया.
