Patna: सहरसा पुलिस ने 25 मई को कोसी प्रोजेक्ट कॉलोनी में अश्विनी कुमार नामक युवक के हत्या का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. मूलरूप से मधेपुरा जिले के रहने वाले आरोपी सहरसा कोशी चौक इनकम टैक्स ऑफिस के नजदीक रहने वाले शिवजी सिंह का नाम शामिल है.
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मृतक के पान दुकान पर अपने अन्य दोस्तों के साथ अकसर बैठा करता था और दुकान से बकाया में समान लिया करता था. जब मृतक अपने बकाए राशि की मांग की तो काफी विवाद हुआ था. बकाया ना चुकाने कि बात को लेकर मृतक अपने भाईयों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी. इसी बात को आरोपी काफी आक्रोश में था एवं मृतक से बदला लेने की फिराक में था. तभी 22 मई को गिरफ्तार आरोपी के छोटे भाई ने बताया कि उसके दोस्त एवं महिला मित्र का एक आपत्तिजनक विडीयो मृतक के द्वारा बना लिया गया है. इन दोनों बातों को लेकर आरोपी सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया. घटना में शामिल अन्य आरोपी को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
बंद घर मे मिला था युवक का शव
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 23 मई को सदर थाना पुलिस को कोशी प्रोजेक्ट कॉलोनी के बंद भवन में अश्वनी कुमार के हत्या होने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम को बुलाया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया. इस संबंध में मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर सदर थाना (कांड संख्या-597/25) में मामला दर्ज किया गया. घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर शिवजी सिंह को काशनगर थाना क्षेत्र के भस्ती स्थित नानी घर से गिरफ्तार किया गया.
