Patna: पटना साइबर पुलिस ने एनजीओ के नाम पर आम लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला आम लोगों को मुफ्त राशन और शौचालय निर्माण की राशि दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते और सिम कार्ड हासिल कर लेती थी, जिसका उपयोग साइबर ठगी के पैसों को मंगाने के लिए किया जाता था. गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सलेमपुर के रहने वाली सीता कुमारी के रूप में हुई है.

फर्जी योजना दिखाकर ऐंठते थे दस्तावेज

मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्य लोगों को एनजीओ के माध्यम से 25 किलोग्राम मुफ्त राशन दिलाने और शौचालय निर्माण के लिए सरकारी राशि दिलवाने का लालच देते थे. इसके बदले में वे भोले-भाले लोगों से उनके बैंक खाते के विवरण और दो-दो सिम कार्ड ले लेते थे. इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल संगठित रूप से साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था. आरोपी महिला के पास से एक स्क्रीनटच (स्मार्टफोन) और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है. पूछताछ के दौरान इस रैकेट में शामिल कुछ अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आई है. इस संबंध में पटना साइबर थाना (कांड सं०-1291/26) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *