Ranchi: सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के समक्ष 10 नक्सली ने सरेंडर कर दिया. लाल आतंक पर बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसमें 4 महिला नक्सली भी शामिल है. गुरुवार को झारखंड के डीजीपी, सीआरपीएफ के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी के मौजूदगी में नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाले नक्सली में गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुइसा टोला श्रीजांगकोचा निवासी एरिया कमेटी सदस्य रांदो बोइपाई उर्फ कांति बोईपाई, मुरगीगेना के रहने वाले गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन, गुटूसाई के रहने वाले सावित्री गोप उर्फ मुतुरी उर्फ फुटबॉल, टोटो थाना क्षेत्र के रेंगडाहातु टोला गांधी टोला के रहने वाले दस्ता सदस्य गार्दी कोड़ा, रेंगड़ाहातु टोला के रहने वाले जॉन उर्फ जोहन पुरती, कैरा कोड़ा, सारजीमबुरू के रहने वाले धोनीर देवगम, छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाहदा निवासी निरसो सीदू उर्फ आशा उर्फ निराशा, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैरी कायम तर्फ गुलांची और रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के हारबागाढ़ा निवासी प्रदीप सिंह मुण्डा का नाम शामिल है.

इतनी बड़ी संख्या में नक्सली के सरेडंर करने से माओवादी की गतिविधि पर अंकुश लगेगा. यह माओवादी के विरुद्ध करारा प्रहार है. झारखंड पुलिस नक्सल गतिविधियों मे शामिल व्यक्तियों से अपील करती है. वे सभी सरकार के सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाएं तथा समाज के मुख्य धारा से जुड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed