Patna: मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है. आरोप है कि कुछ युवकों ने सुनसान रास्ते पर एक दंपति को रोककर पहले उनके साथ मारपीट की और फिर महिला को बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अम्बीकेश तिवारी, रिकी कुमार, अंकुश कुमार, राहुल कुमार, कंचन कुमार, मुन्ना कुमार, रणधीर कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है. सभी आरोपी शिवहर जिले के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के निवासी हैं.

सुनसान रास्ते पर दंपति को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भटहां गांव के पास कुछ युवकों ने एक दंपति को सुनसान रास्ते पर रोक लिया. आरोप है कि युवकों ने दंपति के साथ मारपीट की. इसके बाद महिला को पकड़कर मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचे में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर मधुबन थाना पुलिस सक्रिय हुई. शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई. पुलिस के मुताबिक, संयुक्त कार्रवाई में घटना के महज चार घंटे के भीतर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर मधुबन थाना (कांड संख्या 363/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed