Ranchi: JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर दर्ज सीआईडी के चर्चित मामले में सीआईडी को एक और बड़ी सफलता मिली है. सीआईडी थाना (कांड संख्या 01/2025) में दर्ज मामले फरार चल रहे आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरीप की पहचान पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी कुन्दन कुमार के रूप में हुई है. सीआईडी की टीम ने उसे उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *