Ranchi: चतरा पुलिस ने ईटखोरी मुख्य मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में चल रहे अवैध जिस्म फरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 7 पुरुष और 5 महिला सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर से 10 मोबाइल, अपाची बाईक (JH13M-9158), स्कूटी (JH13G-7429) समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चांदनी होटल में कुछ दिनों से अवैध जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है. होटल में लगातार लड़के और लड़कियों को आते-जाते देखा जा रहा था. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने होटल में विधिवत छापेमारी की. छापेमारी के दौरान प्रथम मंजिला कमरा नं0-101, द्वितीय तल्ला कमरा नं0-202, तृतीय तल्ला का एक कमरा, चौथा तल्ला का एक कमरा से एक लड़का और एक लड़की आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. छापामारी दल ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया. मोबाइल, बाइक और अन्य सामान जब्त किए गए. इस संबंध में सदर थाना (कांड सं0-354/26) में मामला दर्ज किया गया है.
