Ranchi: चाईबासा जिले के चक्रधरपुर के गुड़गाँव में आंगन में सो रहे संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है. एसआईटी ने मुख्य साजिशकर्ता बिजु चौधरी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश में बिजु ने सुपारी देकर हत्या करवाई थी. गिरफ्तार आरोपी में चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुड़गांव के रहने वाले मुख्य साजिशकर्ता बिजु चौधरी, हिंजिया निवासी गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा, टोकलो थाना क्षेत्र के उचीबीता के रहने वाले सुरेश सोय, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोटसोना के रहने वाले कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा और कराईकेला थाना क्षेत्र के जोको निवासी बुधु बोदरा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक गोली, दो बाईक और चार मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी बिजु चौधरी का मृतक संजय बोयपाई से जमीनी विवाद और पुरानी आपसी रंजीश थी. इसी रंजिश में बिजु ने गिरफ्तार अपराधियों को सुपारी देकर संजय की गोली मारकर हत्या करवाई.

आंगन में सोया था तभी अपराधियों ने मारी गोली

1 जून की रात करीब 12:10 बजे चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-गुड़गाँव निवासी संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सोया था. तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मामले में चक्रधरपुर थाना (कांड सं0-66/26) में मामला दर्ज किया गया. चाईबासा एसपी के निर्देश पर चक्रधरपुर एएसपी-सह-एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई. तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना के आधार पर एसआईटी ने छापामारी कर घटना में शामिल पांच आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *