Patna: मोतिहारी जिले के छतौनी थाना में पुलिस ने भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरियारपुर निवासी राकेश शर्मा के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार, 27 लाख रुपये नगद और करोड़ों रुपये के जमीनी कागजात जब्त किए हैं. इस दौरान पुलिस ने मौके से राकेश शर्मा के पुत्र साहित राज को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार छतौनी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश शर्मा अपने घर पर कई अवैध हथियार रखे हुए हैं और इसी के बल पर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा है. सूचना पर कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में सदर-02, अरेराज, सिकरहना, मुफ्फसिल, ढाका, कोटवा और छतौनी थाना के पुलिस पदाधिकारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा जब राकेश शर्मा के घर की तलाशी ली गई, तो वहां से दो राइफल, दो ऑटोमैटिक पिस्तौल, 114 पीस जिंदा गोली, 27 लाख रुपये नगद, 6 बोतल अंग्रेजी शराब और जमीन से संबंधित करोड़ों रुपये के 60 कागजात पुलिस ने बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed