Patna: मुंगेर में CSBC द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार करने वाले एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी राहुल कुमार बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शुरौधा का रहने वाला है. आरोपी के पास से   इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने बरामद किया है. नौवागढ़ी उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय के केद्रधीक्षक के आवेदन के आधार पर  नयारामनगर थाना (कांड सं0-80/26) में मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनासर केन्द्रीय चयन पर्षद CSBC द्वारा 28 जून को सिपाही (प्रचालक) पद पर जिले के कुल 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी. प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी के साथ दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इसके अतिरिक्त जोनल दण्डाधिकारी एवं विशेष उड़नदस्ता दल का भी गठन परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए किया गया था. परीक्षा ड्यूटी में मुस्तैदी के साथ तैनात दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा नयारामनगर थाना क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्र सं0-4201 उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय नौवागढी में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए परीक्षा में कदाचार करने वाले राहुल कुमार नामक परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रयोग करने के लिए अवरुद्ध किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed