Ranchi: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर हुई 42 लाख रुपये से अधिक नकद और कीमती स्वर्णाभूषणों की डकैती के मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए (काण्ड संख्या 103/26) मामला दर्ज कर लिया है. घटना के उद्भेदन और अज्ञात अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में 20 पुलिस अधिकारियों की एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया है. गठित एसआईटी (SIT) की टीम बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान और छापेमारी जारी है.

क्या है मामला

शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गन प्वाइंट पर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया. सुबह लगभग 9:15 से 10:00 बजे के बीच बारिश का फायदा उठाकर रेनकोट पहने 5-6 हथियारबंद बदमाश बैंक परिसर में दाखिल हुए. अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया. इसके बाद बैंक मैनेजर अजीत कुमार को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया और 42 लाख रुपये से अधिक नकद व लॉकर में रखे भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण लूटकर दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed